शनिवार, 28 फ़रवरी 2009

उड़ान


अनजाना सपनों में कोई
अच्छा लगता है
अपनों में वो बेगाना भी
अच्छा लगता है।

अनदेखा है फ़िर भी वो
जाना पहचाना लगता है
अनजानी सी डगर पे चलना
फ़िर अच्छा लगता है।

लुका छिपी का खेल निराला
वो तितली की पकड़ा पकडी
गुड्डे गुडियों का ब्याह रचाना
अब बचकाना लगता है।

सखियों के संग समय बिताना
अच्छा लगता है
पर अकेले में मुस्काना भी
अब अच्छा लगता है।

दिल को तन्हाई का आलम
अच्छा लगता है
तस्वीरों से भी बतियाना
अच्छा लगता है।

दिल की बात बताऊँ जिससे
साथी ऐसा नहीं मिला
मिल जाता जो साथी मन का
अच्छा लगता है।
*********
पूनम

16 टिप्‍पणियां:

  1. अच्छी प्रस्तुति !!
    कभी कभी यह अनजाने एहसास काफी रोमांचक अनुभव होते हैं!!

    जवाब देंहटाएं
  2. सबकी जिंदगी में आते हैं, ये अनदेखे अनजाने एहसास सच में कभी कभी अच्छे लगते हैं।

    जवाब देंहटाएं
  3. सुन्दर रचना, एक बेहतरीन सुंदर और सफल प्रयास
    शुक्रिया

    जवाब देंहटाएं
  4. प्यार के सुकोमल भावनाओं का प्रस्तुतीकरण बहुत ही बढिया किया है......

    जवाब देंहटाएं
  5. मन का मीत
    सभी को भाता,
    क्योंकि स्नेह वह लेकर आता!

    कोई चाहे
    बसे ना बसे,
    वह तो है मन में बस जाता!

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत खूब पूनम जी, उड़ान शानदार रही। आपके यहाँ आकर अच्छा लगा वैसे भी अपनी नाम राशि के लोगों से लगाव तो होता ही है। :)

    पूर्णिमा वर्मन

    जवाब देंहटाएं
  7. अनजाना सपनों में कोई
    अच्छा लगता है
    अपनों में वो बेगाना भी
    अच्छा लगता है।

    अनदेखा है फ़िर भी वो
    जाना पहचाना लगता है
    अनजानी सी डगर पे चलना
    फ़िर अच्छा लगता है.....सुन्दर प्रयास....!!

    जवाब देंहटाएं
  8. ऐसी रचनाओं को पढ़ना अच्छा लगता है।

    बधाई पूनम जी। आग्रह है कि मीटर की एक बार अपने से जाँच कर लें।

    सादर
    श्यामल सुमन
    09955373288
    www.manoramsuman.blogspot.com
    shyamalsuman@gmail.com

    जवाब देंहटाएं
  9. कोमल भावो का सुन्दर समन्वय्।

    जवाब देंहटाएं
  10. मुक्त गगन के आकर्षण में डूबा हो जब मन,
    उड़ने को खुल जायँ पंख तब अच्छा लगता है !

    जवाब देंहटाएं
  11. आपकी इस पोस्ट पर आना अच्छा लगता है.
    पढकर मन ही मन मुस्कुराना अच्छा लगता है.

    आपकी उड़ान का अहसास करना अच्छा लगता है
    दिल की बातें आपको बतलाना अच्छा लगता है.

    सुन्दर प्रस्तुति के लिए हार्दिक आभार,पूनम जी.

    जवाब देंहटाएं