शनिवार, 3 अक्टूबर 2009

प्यारी बेटी नेहा के जन्मदिन दो अक्टूबर पर आशीष

2 अक्टूबर को मेरी प्यारी बेटी नेहा शेफ़ाली का जन्म दिवस था।उस दिन मैनें यह कविता लिखी थी । परन्तु नेट की गड़बड़ी के कारण इसे पोस्ट नहीं कर पायी।इसे आज पोस्ट कर रही हूं।

होठों पे हंसी तेरी नजर में खुशी
का समन्दर हरदम लहराता रहे।

दिल में उमंग चेहरे की दमक
देख देख चांद भी शरमाता रहे।

श्रावणी बयार सी तू झूमे सदा
पुरवईया भी देख के लजाती रहे।

यूं गुनगुनाना तेरा खनखनाती हंसी
सुर संगम भी सुन के मचलता रहे।

चांद सूरज सी तू हो सितारों जैसी
जिससे आंगन तेरा झिलमिलाता रहे।

जो है तेरी खुशी वही मेरी खुशी
तेरा जीवन मधुबन सा खिलता रहे।

हो निश्छल सा प्यार मिले ढेरों दुलार
आशीष तुझे देवों का मिलता रहे।

है तेरे लिये मेरी ये ही दुआ
मेरी बेटी जहां भी रहे तू सलामत रहे।

नजर न लगे किसी की तुझे
तुझ पर हमेशा खुदा की इनायत रहे।

हर चाहत हो पूरी सदा ही तेरी
दुआ सबके दिल से निकले तेरे लिये।
****
पूनम

23 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुन्दर ..बिटिया को मेरा भी स्नेह और आपको ढेरों बधाई

    जवाब देंहटाएं
  2. bahut hi pyari sunder rachana,neha ko hamari aur se anam din ki badhai.

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत ही उम्दा व प्यार से सराबोर रचना। नेहा बहन को मेरी तरफ से जन्म दिवस की हार्दिक बधाई

    जवाब देंहटाएं
  4. बेटी नेहा के जन्मदिन अवसर दो अक्टूबर पर बहुत बधाई चिरायु हो . शुभकामना के साथ.

    जवाब देंहटाएं
  5. 'हो निश्छल सा प्यार मिले ढेरों दुलार
    आशीष तुझे देवों का मिलता रहे।

    है तेरे लिये मेरी ये ही दुआ
    मेरी बेटी जहां भी रहे तू सलामत रहे।'

    --बहुत ही सुन्दर कविता है !

    lovely नेहा को मेरा भी आशीर्वाद दिजीये और ढेर सारी मंगलकामनाएं भी.
    [kaheeyega ham bhi aa rahe hain mithaayee khane! :)]

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत सुंदर, नेहा!

    "जन्म-दिन हो शुभ तुम्हारा" -

    कामना यह शुभ हमारी!

    जवाब देंहटाएं
  7. बढ़िया रचना. बिटिया को स्नेह और बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  8. bahut hee bhav bheenee sunder rachana |Ek ma ke sachche udgar hai ye | Badhai

    जवाब देंहटाएं
  9. NEHAA KO BAHOOT BAHOOT BADHAAI ..... AAPNE SUNDAR RACHNA SE PREM KA IZHAAR KIYA HAI .....

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत सुन्दर! बिटिया को प्यार और शुभकामनायें!

    जवाब देंहटाएं
  11. बिटिया को जन्म दिन का सुन्दर तोहफा दिया है आपने।

    प्यारी बेटी नेहा शेफ़ाली को जन्म-दिवस की ढेरों शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  12. यूं गुनगुनाना तेरा खनखनाती हंसी
    सुर संगम भी सुन के मचलता रहे।

    बेटी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं व् आशीष .....!!

    जवाब देंहटाएं
  13. अरे वाह, बिटिया के लिए ढेर सारा आशीष।
    आपको करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
    ----------
    बोटी-बोटी जिस्म नुचवाना कैसा लगता होगा?

    जवाब देंहटाएं
  14. पूनम जी की लाडली बेटी ''नेहा शेफाली ''हजारों वर्ष मनाये ''होली और दिवाली ॥ शुभाशीस

    जवाब देंहटाएं
  15. बहुत ही सुंदर, प्यारी और ममता से भरी आपकी लिखी हुई रचना प्रशंग्सनीय है! बेटी को मेरी तरफ़ से ढेर सारी बधाइयाँ और शुभकामनायें दीजियेगा!

    जवाब देंहटाएं
  16. Happy bday to Neha...

    N thnx for making me find dis beautiful poem in which i can c my maa so clearly...

    जवाब देंहटाएं
  17. नमश्कार!
    नेहा बहन को मेरी तरफ़ से उसके जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां. हम ईश्वर से लम्बी उम्र की कामना करते हैं.

    जवाब देंहटाएं
  18. नेहा बिटिया को हमारी तरफ़ से भी बहुत बहुत प्यार ओर बहुत बहुत बधाई जन्म दिन की.
    आप को ओर आप के परिवार को दिपावली की शुभकामानाये

    जवाब देंहटाएं
  19. हमारी दुआ है उसे वो सब कुछ मिले जो इसकी तमन्ना हो

    जवाब देंहटाएं