शनिवार, 17 अक्टूबर 2009

दीपावली


दीपावली के शुभ अवसर पर सभी पाठकों को मेरी हार्दिक मंगलकामनायें।

दीपावली


दीपों की अवली से सजी
दीवाली आई प्यारी
जगमग जगमग रोशन करती
घर आंगन और क्यारी।

दीपावली की तैयारी में
जुटे बड़े बूढ़े और बच्चे
खुशी से सबका मन भर दे
शुभ दीपावली न्यारी।

कहीं पे फ़ूटे बम बताशे
कहीं अनार कहीं फ़ुलझड़ी
उछल कूद कर नाचें बच्चे
जब नाचती घूम के चकरी।

चाहे छोटे हों या बड़े
या फ़िर गरीब अमीर
खुशियों से ये पर्व भरेगा
सबके मन की झोली।

चाहे झोपड़ी झुग्गी वाले
या फ़िर हों कोई किस्मत के मारे
खुशियों के दीप जले हर घर में
हे ईश यही है प्रार्थना मेरी।

सबको रोशनी देता दीपक
खुद उसके तले अंधेरा
एक दिये की बाती करती
दूर अमावस की रात घनेरी।

सच्चे मन से मांगू दुआ
खुशी खुशी त्यौहार मने
दीपों की माला से जुड़कर
हम देश के हर दुश्मन से लड़ें।
00000
पूनम

14 टिप्‍पणियां:

  1. अच्छी रचना.

    अप्प दीपो भव!
    इस साल ओबामा ने दीपावली मनाई, आगे से हर देश प्रकाश पर्व मनाए.

    हार्दिक शुभकामनाएँ.

    जवाब देंहटाएं
  2. बढि़या रचना..

    सुख औ’ समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएँ,
    दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएँ
    खुशियाँ आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएँ..
    दीपावली पर्व की आपको ढेरों मंगलकामनाएँ!

    सादर

    -समीर लाल 'समीर'

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति
    दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ

    जवाब देंहटाएं
  4. यह दिया है ज्ञान का, जलता रहेगा।
    युग सदा विज्ञान का, चलता रहेगा।।
    रोशनी से इस धरा को जगमगाएँ!
    दीप-उत्सव पर बहुत शुभ-कामनाएँ!!

    जवाब देंहटाएं
  5. आपको भी दीपावली की शुभकामनाये

    जवाब देंहटाएं
  6. दीपावली के शुभ अवसर पर आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  7. आपने दीपावली के चिराग ख़ूबसूरती से जलाए हैं।

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत ख़ूबसूरत रचना!
    आपको और आपके परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनायें!

    जवाब देंहटाएं
  9. सुन्दर रचना है ....... दिवाली के बम्ब फुलझरी के साथ ............
    ये दीपावली आपके जीवन में नयी नयी खुशियाँ ले कर आये .........
    बहुत बहुत मंगल कामनाएं .........

    जवाब देंहटाएं
  10. आदरणीय poonamji
    अच्छी रचना.
    बहुत बहुत मंगल कामनाएं .........
    ======================

    सुख, समृद्धि और शान्ति का आगमन हो
    जीवन प्रकाश से आलोकित हो !

    ★☆★☆★☆★☆★☆★☆★☆★
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाए
    ★☆★☆★☆★☆★☆★☆★☆★


    ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
    ताऊ किसी दूसरे पर तोहमत नही लगाता-
    रामपुरियाजी
    हमारे सहवर्ती हिन्दी ब्लोग पर
    मुम्बई-टाईगर
    ताऊ की भुमिका का बेखुबी से निर्वाह कर रहे श्री पी.सी.रामपुरिया जी (मुदगल)
    जो किसी परिचय के मोहताज नही हैं,
    ने हमको एक छोटी सी बातचीत का समय दिया।
    दिपावली के शुभ अवसर पर आपको भी ताऊ से रुबरू करवाते हैं।
    पढना ना भूले। आज सुबह 4 बजे.
    ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥


    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाए
    हेपी दिवाली मना रहा हू ताऊ के संग
    ताऊ किसी दूसरे पर तोहमत नही लगाता-
    रामपुरियाजी

    द फोटू गैलेरी
    महाप्रेम
    माई ब्लोग
    मै तो चला टाइगर भैया के वहा, ताऊजी के संग मनाने दिवाली- संपत
    हे प्रभु यह तेरापन्थ

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत सुन्दर रचना बधाइ और देर से आने के लिये क्षमा। भाई दूज की शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत सुंदर भाव हैं, हमारी ओर से भी हार्दिक शुभकामनाएं।
    ( Treasurer-S. T. )

    जवाब देंहटाएं