गुरुवार, 31 दिसंबर 2009

सुस्वागतम वर्ष 2010

“नववर्ष के नव प्रभात में याद सभी की आई
शब्द शब्द बन हृदय हमारा देता सभी को बधाई।”

आप सभी पाठकों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें। नये साल का पहला दिन तो मेरे
परिवार के लिये दोहरी खुशी लेकर आता है।क्योंकि 1 जनवरी को मेरी छोटी बेटी नित्या
शेफ़ाली का जन्मदिन भी है। आप सभी के स्नेह एव आशीर्वचनों से उसका भविष्य उज्ज्वल बने इसी आकांक्षा के साथ आप सभी पाठकों को नववर्ष की पुनः बधाई।


पहले कुछ पंक्तियां प्यारी बेटी नित्या को-------

नव वर्ष के शुभ प्रभात में
नव जीवन अपनाना तुम
जिस बगिया की फ़ूल हो
उस बगिया को महकाना तुम।

झुक झुक कर चूमती रहें
खुशियां तेरे कदम
गलती से भी न आयें कभी
तेरी जिन्दगी में गम।
000
अब आप सभी के लिये नव वर्ष के शुभ अवसर पर -------


नया वर्ष है आया
नया पैगाम है लाया
आयेंगी बहारें जीवन में स
संग सन्देशा ले आया।

दिसि दिसि छाये खुशहाली
बासन्ती रंग दिखे चहुं ओर
खेतों में खिले फ़िर पीली सरसों
ज्यूं दूल्हन मुस्काये चुनरिया ओढ़।

वन वन बोले चातक मोर
बोले पपिहा पिहू पिहू
जंगल में भी मंगल हो
कोयल गाये फ़िर कुहू कुहू।

बहे नदिया फ़िर कल कल करती
इठलाये अपनी चाल पर
रात और दिन फ़िर मेले लगें
नदी किनारे घाट पर।

बीती रात अमावस की
हर रात अब पूरनमासी हो
हर पल खुशी के दीप जलें
हर दिन फ़ागुन महीना हो।

जो था वक्त बुरा वो बीत गया
फ़िर ना आये वैसा दौर
नव वर्ष में नव संकल्प लें
फ़िर कदम बढ़ायें नव पथ की ओर।
000
पूनम

21 टिप्‍पणियां:

  1. बिटिया के जन्म दिन की बधाई....।
    अच्छी रचना है....

    आपको तथा आपके परिवार को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुंदर रचनाएं हैं .....आपको ,आपके परिवार को नव वर्ष की ढेरों शुभ कामनाएं तथा प्यारी सी बेटी नीत्या को जन्म दिन पे आशीर्वाद ....बहुत सारा प्यार.....नित्या तुमको जनम दिन मुबारक ,तुम्हारी हंसी सदा मारे किल्कारी तुमको हर जीत मुबारक !

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत बढ़िया रचना...नित्या को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई साथ ही साथ आप और आपके परिवार के सभी लोगों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ!!

    जवाब देंहटाएं
  4. बिटिया जी को जन्म दिन की बहुत बधाई.


    वर्ष २०१० मे हर माह एक नया हिंदी चिट्ठा किसी नए व्यक्ति से भी शुरू करवाने का संकल्प लें और हिंदी चिट्ठों की संख्या बढ़ाने और विविधता प्रदान करने में योगदान करें।

    - यही हिंदी चिट्ठाजगत और हिन्दी की सच्ची सेवा है।-

    नववर्ष की बहुत बधाई एवं अनेक शुभकामनाएँ!

    समीर लाल
    उड़न तश्तरी

    जवाब देंहटाएं
  5. प्यारी बेटी नीत्या को जन्म दिन की बधाई.

    आप को ओर आप के परिवार को नववर्ष की बहुत बधाई एवं अनेक शुभकामनाए

    जवाब देंहटाएं
  6. नया साल मंगलमय हो ... 2010 हंसी और हंसी-ख़ुशी से भरा रहे !!!!

    जवाब देंहटाएं
  7. आपको नव वर्ष 2010 की हार्दिक शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  8. आपको नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाये.
    सुख आये जन के जीवन मे यत्न विधायक हो
    सब के हित मे बन्धु! वर्ष यह मंगलदयक हो.

    (अजीत जोगी की कविता के अंश)

    जवाब देंहटाएं
  9. बिटिया रानी को जन्मदिन की शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  10. खूबसूरत पैगाम... बिटिया को मेरी हार्दिक शुभकामनायें ...जन्मदिन मुबारक हो

    जवाब देंहटाएं
  11. आप और आपके परिवार को नववर्ष की सादर बधाई

    जवाब देंहटाएं
  12. बिटिया के जन्म दिन की बधाई....आप और आपके परिवार जनों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाये ।

    जवाब देंहटाएं
  13. नये वर्ष की शुभकामनाओं सहित

    आपसे अपेक्षा है कि आप हिन्दी के प्रति अपना मोह नहीं त्यागेंगे और ब्लाग संसार में नित सार्थक लेखन के प्रति सचेत रहेंगे।

    अपने ब्लाग लेखन को विस्तार देने के साथ-साथ नये लोगों को भी ब्लाग लेखन के प्रति जागरूक कर हिन्दी सेवा में अपना योगदान दें।

    आपका लेखन हम सभी को और सार्थकता प्रदान करे, इसी आशा के साथ

    डा0 कुमारेन्द्र सिंह सेंगर

    जय-जय बुन्देलखण्ड

    जवाब देंहटाएं
  14. हैप्पी न्यू इयर -२०१०

    नये साल में रामजी, इतनी-सी फरियाद,
    बना रहे ये आदमी, बना रहे संवाद।
    नये साल में रामजी, बना रहे ये भाव,
    डूबे ना हरदम, रहे पानी ऊपर नाव ।
    नये साल में रामजी, इतना रखना ख्याल,
    पांव ना काटे रास्ता, गिरे न सिर पर डाल।
    नये साल में रामजी, करना बेड़ा पार,


    क्या-क्या चाहते हैं, क्या-क्या सोचते हैं, क्या फरियाद है हमारी हमारे राम से - कवि ’कैलाश गौतम’ की रचना http://ramyantar.blogspot.com/2010/01/blog-post.html

    जवाब देंहटाएं
  15. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  16. नित्या शेफाली को जन्म दिन की ढेर सारी बधाइयाँ
    जनवरी आपके लिए यादगार लम्हाँ क्यों न हो शेफाली जैसी प्यारी बिटिया का उपहार जो मिला है आपको।

    जवाब देंहटाएं
  17. बिटिया को जनम दिन की बहुत बहुत बधाई ............. सुंदर रचना से स्वागत किया है आपने दोनो का ...... ....... आपको और आपके परिवार को नये साल की बहुत बहुत मुबारक ............

    जवाब देंहटाएं
  18. अमावस की रात बीत गई , बुरा वक्त बीत गया ,अब नदियां बहें,मेले लगें,कोयल पपीहा बोलें ,पीली पीली सरसों फूले, बहारे आयें, प्रक्रति का सुन्दर चित्रण ।बिटिया के लिये भी अच्छा संदेश कि जिस बगिया की फूल हो उसे महकाये रखना,खुशियां कदम चूमें । आपको सुन्दर साहित्यिक रचना के लिये और बिटिया को जन्मदिन के उपल्क्ष्य मे ढेर सारी बधाइयां ,बहुत बहुत शुभ कामना

    जवाब देंहटाएं
  19. आपको और आपके परिवार को नए साल की हार्दिक शुभकामनायें!
    बहुत बढ़िया रचना लिखा है आपने!

    जवाब देंहटाएं