रविवार, 28 फ़रवरी 2010

फ़ागुन रीता जाये ना


दिन फ़ागुनी रंग बासन्ती

मौसम भीना भीना सा

इंतजार तेरा करते करते

बीते सावन का महीना ना॥

मौसम ने ली है अंगड़ाई

अब तो प्रियतम आ जाना

तेरे बिन हर पल अब तो

मेरे जी को भाये ना।…

संग सहेलियां इतराती

हौले हौले फ़ागुन गा्यें ना

हंसी ठिठोली मुझसे करतीं

जो मेरे जी को जलायें ना॥

रिमझिम बारिश की फ़ुहारें

अब तो अच्छी लागें ना

लगता जैसे वो हसीं उड़ातीं मेरी

दिल मे तीर सी चु्भोयें ना।

बीत गया सावन का महीना

बीती पिछली दिवाली ना

कहे मेरा दिल रो रो करके

अब के फ़ागुन में आना ना॥

---------

पूनम

25 टिप्‍पणियां:

  1. आपको तथा आपके परिवार को होली की शुभकामनाएँ.nice

    जवाब देंहटाएं
  2. सुन्दर!!



    ये रंग भरा त्यौहार, चलो हम होली खेलें
    प्रीत की बहे बयार, चलो हम होली खेलें.
    पाले जितने द्वेष, चलो उनको बिसरा दें,
    खुशी की हो बौछार,चलो हम होली खेलें.


    आप एवं आपके परिवार को होली मुबारक.

    -समीर लाल ’समीर’

    जवाब देंहटाएं
  3. रंग बिरंगे त्यौहार होली की रंगारंग शुभकामनाए

    जवाब देंहटाएं
  4. सुन्दर भाव
    होली की शुभकामनाएँ

    जवाब देंहटाएं
  5. Sunder rachana........
    holi kee shubhkamnae.........
    aap ho kanha aajkal.......?

    जवाब देंहटाएं
  6. सुन्दर रचना। होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  7. "सुन्दर रचना और होली मुबारक हो......."
    प्रणव सक्सैना amitraghat.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  8. waah!! kya baat hai

    होली है होली रंगों की रंगोली
    आओ हम मिलजुल खेलें
    संग यार नटखटों की टोली
    मुबारक हो आपको ये होली

    जवाब देंहटाएं
  9. दिन फ़ागुनी रंग बासन्ती

    मौसम भीना भीना सा

    इंतजार तेरा करते करते

    बीते सावन का महीना ना॥

    बढ़िया प्रस्तुति ,आप एवं आपके परिवार को होली मुबारक.

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत सुंदर होली की बहुत बहुत बधाई जी

    जवाब देंहटाएं
  11. होली की शुभकामनाएं आपको भी। कविता सुन्दर है।

    जवाब देंहटाएं
  12. बीत गया सावन का महीना

    बीती पिछली दिवाली ना

    कहे मेरा दिल रो रो करके

    अब के फ़ागुन में आना ना॥

    बहुत खूब
    आपको व आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  13. पूनम जी, आदाब
    होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    दिन फ़ागुनी रंग बासन्ती.....
    ......अब तो प्रियतम आ जाना...
    होली के उत्सव पर...ये विरह का रंग...
    ..................अपना प्रभाव छोड़ गया.

    जवाब देंहटाएं
  14. बीत गया सावन का महीना बीती पिछली दिवाली ना कहे मेरा दिल रो रो करके अब के फ़ागुन में आना ना

    विरह का रंग लिए ... प्रतीक्षा किसी के आगमन की ..... सुंदर रचना ...

    जवाब देंहटाएं
  15. youn fagun se rang gaayab hote ja rahe hain, par aapne unhain kaafee sahej kar rakha hai. Badhayee!!!

    जवाब देंहटाएं
  16. खेद है "फागुन रीता जाये ना" को इतनी देर से पढ़ा बहुत सुंदर तस्वीर और रचना के लिए बधाई
    इस विश्वास के साथ कि होली ने आपकी झोली रंगों और उमंगों से अवश्य भरी होगी.

    जवाब देंहटाएं