हिम्मत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हिम्मत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 3 जनवरी 2009

हिम्मत


हिम्मत न हारिये कोशिश तो कीजिये
सफलता आपके कदम चूम लेगी।

हर को जीत में बदल के दिखाइए
राहें आपकी ख़ुद ही बदल जायेंगी।

जिंदगी को जीने का पैमाना तो बनाइये
खुशियाँ तो ख़ुद ही छलक पड़ेंगी।

इन कन्धों को दूजों का सहारा तो बनाइये
अपना सहारा ये आप ही बनेगी।

गिरते हुओं को उठा के तो देखिये
दुआएं इनकी आपको सलामत रखेंगी।

दूसरों के दुखों को बाँट के तो देखिये
ये आपके ही गम को हलका करेंगी।

कदम से कदम मिला के तो देखिये
हर मंजिल आपको करीब ही लगेगी।

जिंदगी के हर लम्हे को सकून से बिताइए
ये जिंदगी भी आपको अजीज लगेगी।
************
पूनम