JHAROKHA
वर्षा
लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं.
सभी संदेश दिखाएं
वर्षा
लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं.
सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, 17 जुलाई 2009
बारिश में
बारिश
में माटी की
सोंधी सी खुशबू से
भीज उठा तन
बहक गया मन।
कलियों के होठों पे
नहलाई धूप सा
निथर उठा तन
महक उठा मन।
पक्षियों के कलरव सा
अठखेलती लहरों सा
नाच उठा मन
थिरक उठा तन।
सांझ की झुरमुट में
प्रियतम की आहट पर
गा उठा मन
हुलस उठा तन।
00000000
पूनम
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)