वक़्त अभी भी है लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वक़्त अभी भी है लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 9 अप्रैल 2011

वक़्त अभी भी है


किसी का किया कहीं जाता नहीं

जो भी किया फ़ल मिलता यहीं।

अच्छा किया या किया बुरा

सबकी सजा है भुगतनी यहीं।

पिछ्ले जन्मों का तो पता नहीं

इस जनम मे जो किया भरना यहीं।

खुदा ने तो हमको सब कुछ दिया

हमने ही चुनी राह गलत कहीं।

उसने तो हमको इन्सां बनाया

पर कीमत हमने जानी नहीं।

हम इन्सां बने, हैवान बने, ज्यादा हद से गिरे

फ़ंसे जो भी दल-दल मे,उससे कोई निकलता ही नहीं।

इशारा है उसका अब भी यही

वक़्त अभी भी गुजरा नहीं ।

इस जीवन का कोई भरोसा नहीं

कर सकें नेकी कर लें सही।

000

पूनम