Poonam. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Poonam. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 23 जनवरी 2013

उड़ान


कुछ परिन्दों का दीदार कर लूं तो चलूं
सपनों को थोड़ा उड़ान दे दूं तो चलूं।

उड़ने से पहले ही पर कट न जाय कहीं
उनको कटने से बचा लूं तो चलूं।

झुग्गी झोपड़ियों में बहती है नीर की धारा
उनके आंसुओं को जरा पोंछ लूं चलूं।

उम्मीदों के दीप जो जलाए हैं हमने
उन्हें औरों तक पहुंचा दूं जरा तो चलूं।

कुछ पुण्य किये हैं तो पाप भी बहुत हमने
खुदा की इबादत कर लूं जरा तो चलूं।
000
पूनम